राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही आज अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। मात्र दो दिन चले इस सत्र में यूसीसी (UCC) बिल पेश होने के साथ ही भारी हंगामा देखने को मिला। विपक्ष (कांग्रेस) ने सदन से वॉकआउट किया, वहीं मंत्री जोगाराम पटेल ने इसके लिए कांग्रेस के नकारात्मक रवैये को जिम्मेदार ठहराया।