सीकर के बाजौर गांव के पास सीकर-जयपुर नेशनल हाईवे पर सड़क पार कर रहे पैंथर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसके पिछले पैर में गंभीर चोट आई और वह रेंगते हुए झाड़ियों में छिप गया. सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वन विभाग की टीम के आने तक निगरानी की, फिर जयपुर से आई टीम ने पैंथर को ट्रैंकुलाइज कर रेस्क्यू किया. फिलहाल पैंथर का जयपुर में इलाज चल रहा है और पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है, पूरी तस्वीरें देखने के लिए वीडियो अंत तक देखें.