राजस्थान पंचायत चुनाव के नतीजों में बीजेपी के उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न कर पाने के बाद वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीणा ने हार की मुख्य वजह निचले स्तर की ब्यूरोक्रेसी की सुस्ती और जनता के अंदरूनी असंतोष को बताया है. उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व पर पूरा भरोसा जताते हुए अपने 'सास-बहू' और 'हरियाणा प्रयोग' वाले बयानों पर सफाई दी है. साथ ही दावा किया कि संगठन इन कमियों को सुधारकर 2028 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगा.