Bikaner FIR Registered: बीकानेर में बाड़ेबंदी विवाद गहराया, विधायक समेत तीन नेताओं पर केस दर्ज!
बीकानेर में वार्ड नंबर 9 से निर्वाचित जिला परिषद सदस्य मैना देवी से जुड़े विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर नोखा विधायक सुशीला डूडी सहित तीन कांग्रेस नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
बताया जा रहा है कि जिला परिषद चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद प्रमाण पत्र वितरण के दौरान कांग्रेस के दो गुट आमने-सामने आ गए थे। इसके बाद निर्वाचित सदस्यों को अलग-अलग स्थानों पर ले जाने और बाड़ेबंदी की चर्चा शुरू हुई।
मैना देवी के पति और देवर ने आरोप लगाया है कि उन्हें जबरन बाड़ेबंदी में ले जाया गया, मारपीट की गई और परिवार को मिलने नहीं दिया गया। मामले को लेकर मेघवाल समाज धरने पर बैठा है और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
#bikaner #mainadevi #sushiladudi #breakingnews #bikanernews #rajasthanpolitics #politicalnews #congress #fir #meghwalsamaj #zilaparishad #electioncontroversy
Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट।
NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW
हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial
हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan