Dholpur Politics: धौलपुर में Congress की बड़ी बढ़त, अब BSP और निर्दलीय तय करेंगे प्रधान! Hindi News

  • 5:56
  • प्रकाशित: नवम्बर 24, 2026
Dholpur Politics: धौलपुर में Congress की बड़ी बढ़त, अब BSP और निर्दलीय तय करेंगे प्रधान! Hindi News धौलपुर जिले में पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव परिणाम आने के बाद अब जिला प्रमुख और प्रधान पद को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। जिला परिषद की 29 सीटों में से 21 सीटों पर जीत दर्ज कर कांग्रेस ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है, जिससे जिला प्रमुख की कुर्सी पर उसका दावा मजबूत माना जा रहा है। वहीं पंचायत समितियों की तस्वीर अलग है। राजाखेड़ा और बसेड़ी में कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत हासिल किया है, लेकिन धौलपुर, बाड़ी, सरमथुरा और सैपऊ पंचायत समितियों में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। ऐसे में इन चारों पंचायत समितियों में प्रधान पद का फैसला अब बहुजन समाज पार्टी (BSP) और निर्दलीय सदस्यों के समर्थन पर निर्भर करेगा। चुनावी नतीजों के बाद राजनीतिक दल समर्थन जुटाने और अपने समीकरण मजबूत करने में जुट गए हैं। आने वाले दिनों में प्रधान और जिला प्रमुख के चुनाव को लेकर जिले की राजनीति और भी दिलचस्प होने वाली है। #dholpur #rajasthanpolitics #districtpramukh #pradhanelection #congress #bsp #breakingnews #politicalnews #dholpurnews #panchayatelection Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट। NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/ हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/ हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan

संबंधित वीडियो