Rajasthan Politics: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नेता पुत्रों को सरकार से दूर रखने की नसीहत का बयान दिया तो अब बीजेपी ने पलटवार किया है. पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि क्या अशोक गहलोत ने यह नसीहत खुद अपने कार्यकाल में भी अपनाई थी? दरअसल, भीम से विधायक हरिसिंह रावत के पुत्र पर एक व्यक्ति का मकान तुड़वाने के आरोप लगे. उसके बाद गहलोत ने कहा कि कई बार बेटे सरकार की बदनामी करा देते हैं. पूर्व सीएम ने सरकार के मंत्रियों, डिप्टी सीएम और मुख्यमंत्री को नेता पुत्रों को सरकार से दूर रखने की नसीहत भी दी थी. अब इस मामले में राजेंद्र राठौड़ ने गहलोत पर सवाल उठाए हैं. #AshokGehlot #RajendraRathore #RajasthanPolitics #RajasthanNews #BJPvsCongress #PoliticalControversy #NetaPutra #HariSinghRawat #BhimMLA #RajasthanPoliticalNews #GehlotStatement #BJPReaction #rajasthanhindinews #ndtvrajasthan #breakingnews