जोधपुर की चर्चित साध्वी प्रेम बाईसा की मौत को अब सात दिन बीत चुके हैं, लेकिन मौत की वजह अब भी रहस्य बनी हुई है। साध्वी मौत मिस्ट्री में अब एक नया मोड़ सामने आया है। प्रेक्षा अस्पताल के डॉक्टर प्रवीण जैन ने दावा किया है कि पिछले छह महीनों से साध्वी का न तो कोई मेडिकल चेकअप हुआ था और न ही किसी तरह की दवा की पर्ची लिखी गई थी। पुलिस और SIT की टीम लगातार जांच में जुटी हुई है। अब तक 10 से 11 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है और अलग-अलग बयान दर्ज किए गए हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है| #SadhviPremBaisa #SadhviDeathMystery #JodhpurNews #HighProfileCase #SITInvestigation #PostmortemReport #VisceraReport