राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (21 मार्च) भरतपुर के पूंछरी के लौठा में पहुंचीं. उन्होंने गिरिराज जी की परिक्रमा की. इस दौरान प्रभारी मंत्री सुरेश रावत और गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने स्वागत किया. दरअसल, राष्ट्रपति उत्तर प्रदेश में तीन दिवसीय दौरे पर है. दौरे के आखिरी दिन शनिवार को मथुरा के गोवर्धन स्थित दानघाटी मंदिर में पूजा-अर्चना की.