राजस्थान हाई कोर्ट ने पर्यावरण संरक्षण और ईंधन की बचत की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाया है। हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जोधपुर और जयपुर दोनों पीठों में 22, 26 और 27 मई को मामलों की सुनवाई ऑनलाइन (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) के माध्यम से की जाएगी।