हनुमानगढ़ के नोहर में पानी की किल्लत को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है। नोहर फीडर नहर में पर्याप्त पानी (332 क्यूसेक) की मांग को लेकर 40 गांवों के किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ एसडीएम कार्यालय के बाहर महापड़ाव डालकर बैठे हैं।