राजस्थान में सरकारी नौकरियों में चल रहे फर्जीवाड़े के खिलाफ एसओजी (SOG) ने जयपुर में दो अलग-अलग बड़ी कार्यवाहियों को अंजाम दिया है। एडीजी विशाल बंसल के नेतृत्व में टीम ने फर्जी डिग्री और फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी हासिल करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।