राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 64 IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं. जारी आदेश के अनुसार, अलग-अलग जिलों में तैनात पुलिस अधीक्षकों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. तबादला सूची में कई जिलों के SP बदल दिए गए, वहीं कुछ अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय और विशेष ईकाइयों में लगाया गया है. संजीव नैन जयपुर ग्रामीण के एसपी होंगे. आईपीएस अविनाश कुमार शर्मा बूंदी के एसपी होंगे. ये कोटा RAC बटालियन के कमांडेंट के रूप में तैनात थे. राजेंद्र कुमार मीणा जयपुर इंटेलीजेंस में एसपी बने हैं. पीयूष दीक्षित करौली के नये पुलिस अधीक्षक होंगे.