उदयपुर शहर की लाइफलाइन मानी जा रही देवास तृतीय और चतुर्थ परियोजना को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा रविवार को किए गए हवाई सर्वेक्षण (Aerial Survey) के ठीक अगले दिन, सोमवार को वन विभाग की लंबे समय से अटकी अंतिम स्वीकृति मिल गई है।