दिल्ली में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बीच हुई उच्च स्तरीय बैठक ने यमुना जल परियोजना को एक नई दिशा दी है। दशकों से अटकी इस योजना पर अब एमओयू (MoU) होने जा रहा है, जिससे राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों और शेखावाटी क्षेत्र की प्यास बुझने की उम्मीद जगी है।