Rajasthan Assembly: राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को अहम बिलों पर चर्चा की जा रही है. लेकिन इस बीच सदन में भयंकर हंगामा देखने को मिला. जब आसन पर बैठे सभापति संदीम शर्मा और कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा के बीच तल्ख बहस हुई. बताया जा रहा था कि राजस्थान दुकान और वाणिज्यिक अधिष्ठान संशोधन विधेयक 2026 पर हरिमोहन शर्मा बोल रहे थे. इस दौरान आसान से संदीप शर्मा ने घंटी बजाकर हरिमोहन शर्मा को अपना संबोधन खत्म करने के लिए कहा, इस पर गोविंद डोटासरा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विधायक बिल पर बोल रहे हैं और आप उन्हें बीच में नहीं टोक सकते. इस पर संदीप शर्मा और गोविंद डोटासरा के बीच तल्ख बहस हो गई. #HakamAliKhan #SandeepSharma #govindsinghdotasara #RajasthanAssembly #rajasthan