राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे। गृह मंत्रालय में हुई इस उच्च स्तरीय मुलाकात के दौरान प्रदेश और देश से जुड़े कई महत्वपूर्ण और गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।