बहरोड़ कस्बे की शिक्षक कॉलोनी में एक पढ़े-लिखे इंजीनियर पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी पति धर्मेंद्र सोनी को अपनी पत्नी दीपिका वर्मा के चरित्र पर शक था, जिसके चलते उसने शराब के नशे में इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।