बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने के मामले को राज्य सरकार ने बेहद गंभीरता से लिया है। आज स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खिवंसर खुद बीकानेर पहुंचे और मेडिकल कॉलेज में वरिष्ठ अधिकारियों व डॉक्टर्स के साथ एक अहम समीक्षा बैठक की।