राजस्थान दिवस के उपलक्ष में 'विकसित राजस्थान रन-2026 आयोजित किया गया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फ्लैग ऑफ किया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि आपका हौसला, आपकी उमंग निश्चित रूप से विकसित राजस्थान के संकल्प को पूरा करेगी. फिट इंडिया अभियान के माध्यम से पीएम ने स्वस्थ रहने का संदेश दिया है. हमारे देश में चार जातियां हैं, युवा, महिला, किसान, और मजदूर है. ये सभी आगे बढ़ेंगे तो देश हमेशा प्रगति पथ पर आगे बढ़ेगा.