Rajasthan में Doctors की कमी की ये है वजह | Rajasthan Top News | Gajendra Singh Khinvsar | SMS

  • 26:11
  • प्रकाशित: फ़रवरी 19, 2026

राजस्थान में स्वास्थ्य सेवाएँ वेंटिलेटर पर हैं या सिफारिशों की भेंट चढ़ गई हैं? विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने जो कहा, उसने पूरे सियासी गलियारे में हड़कंप मचा दिया है.... मंत्री जी ने साफ साफ शब्दों में कहा— कि 'विधायक सिफारिश करना बंद कर दें, तो अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी खत्म हो जाएगी'....वैसे तो "पर्ची पर दवाई लिखी जाती है, लेकिन राजस्थान में पर्ची पर 'डॉक्टरों के तबादले' लिखने की ये कहानी हैरान कर देने वाली है...इसीलिए आज सवाल यही है कि क्या जनता के स्वास्थ्य से ज्यादा कीमती विधायकों की सिफारिशी चिट्ठियां हैं? क्या डॉक्टरों की कमी के 'असली गुनहगार' खुद हमारे माननीय विधायक हैं? और सवाल ये भी कि राजस्थान के गांवों को आखिर डॉक्टर कब तक मिलेंगे? #rajasthan #doctors #rajasthantopnews #gajendrasinghshekhawat #smshospital

संबंधित वीडियो