राजस्थान के जालौर में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने एक ऐसे फर्जी डॉक्टर का पर्दाफाश किया है जो महज 8वीं पास होकर भी एमबीबीएस और गायनेकोलॉजिस्ट की फर्जी डिग्री पर 100 बेड का हाईटेक अस्पताल चला रहा था. सफाईकर्मी से डॉक्टर बना यह शख्स फर्जी दस्तावेजों के दम पर महिलाओं के गंभीर ऑपरेशन तक कर रहा था। इस घटना के सामने आने के बाद निजी अस्पतालों की मॉनिटरिंग और प्रशासनिक व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं.
#fraud #crimenews