Rajasthan Nikay Chunav: इस विधेयक को लेकर विधानसभा में भारी हंगामा भी देखने को मिला। सरकार का तर्क है कि जनता जनसंख्या नियंत्रण को लेकर अब जागरूक हो चुकी है और इस पुराने नियम की वजह से कई योग्य लोग, जो जनसेवा करना चाहते थे, राजनीति में नहीं आ पा रहे थे, इस फैसले पर जोधपुर-उदयपुर की जनता की राय बंटी हुई नजर आई। कुछ लोगों ने इसे सरकार का स्वागत योग्य कदम बताया है, तो वहीं कुछ लोगों ने चिंता जताई है कि इस फैसले से जनसंख्या नियंत्रण अभियान पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। #RajasthanNews #NikayChunav #TwoChildPolicy #RajasthanPolitics #ElectionUpdate #RajasthanGovernment #PopulationControlBill #JodhpurNews #BreakingNews #RajasthanAssembly #PoliticalNews