Rajasthan News: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले की लालगढ़ जाटान थाना पुलिस ने राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के साथ इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के जरिए लंबे समय से संपर्क में था. पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसने शहजाद भट्टी के निर्देश पर पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा के अंबाला समेत कई महत्वपूर्ण जगहों की रेकी की और वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.