Heat Wave: बदलने लगा है मौसम का मिज़ाज, चढ़ने लगा है पारा...और अब तपने लगी है शेखावटी की धरती...राजस्थान की मरुधरा में गर्मी ने धीरे-धीरे अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं...सीकर, भरतपुर और चूरू में तापमान 30 से 35 डिग्री के आसपास पहुंच गया है...दोपहर की धूप अब चुभने लगी है...और सड़कों पर सन्नाटा दिखने लगा है...