NDTV राजस्थान के खास कार्यक्रम 'निष्पक्ष प्रहार' में आज चर्चा रणथंभौर टाइगर रिजर्व की, जहाँ सफारी के दौरान नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे पर्यटकों की जिप्सियों ने एक बाघ को चारों तरफ से घेर लिया, जिससे न केवल बाघ की नेचुरल लाइफ में खलल पड़ा, बल्कि पर्यटकों की जान भी जोखिम में आ गई।