राजस्थान में एसआई भर्ती 2021 (SI Recruitment 2021) मामले में एसओजी (SOG) को एक और बड़ी सफलता मिली है। पेपर लीक मामले में आरोपी लोकेंद्र पांड्या को गिरफ्तार किया गया है, जिसने आरपीएससी (RPSC) के पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा से पेपर हासिल कर अपने ही बेटे और बेटी को परीक्षा पास करवाई थी। अब तक इस मामले में 142 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।