राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा जारी किए गए इन नतीजों में एक बार फिर राजस्थान की बेटियों ने अपना लोहा मनवाया है। न केवल एक विषय में, बल्कि साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों ही स्ट्रीम में छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहा है।