राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 12वीं कक्षा के तीनों संकायों (Science, Arts, Commerce) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस बार बोर्ड ने मार्च में ही रिजल्ट जारी कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने खुद टॉपर्स को फोन कर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।