राजस्थान के बालोतरा जिले से एक बेहद दुखद और रूह कँपा देने वाली खबर सामने आ रही है। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पास एक निजी ट्रैवल्स की बस और ट्रेलर के बीच भीषण भिड़ंत हो गई है। इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि एक दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं।