रणथंभौर नेशनल पार्क के जंगल से निकलकर बाघिन नूरी अचानक नेशनल हाईवे पर पहुँच गई। जैतपुरा गाँव के नजदीक बाघिन की दस्तक से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। राहगीरों और ग्रामीणों ने जब नेशनल हाईवे पर बाघिन को देखा तो उनके होश उड़ गए।