हनुमानगढ़ जिले के नोहर क्षेत्र में सराहाणों की ढाणी के पास ट्रक और बोलेरो जीप के बीच भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस दर्दनाक दुर्घटना में बोलेरो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सभी घायलों को तुरंत नोहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
#hanumangarh #caraccident