राजस्थान में होने वाली SI भर्ती परीक्षा (Sub-Inspector Exam) को लेकर सस्पेंस गहरा गया है। एक तरफ आरपीएससी (RPSC) ने 5 और 6 अप्रैल को परीक्षा आयोजित करने की पूरी तैयारी कर ली है और आज एडमिट कार्ड भी जारी किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट की दहलीज पर पहुंच गया है।