Ashok Gehlot News: दांडी मार्च की वर्षगांठ पर राजधानी जयपुर में कांग्रेस और भारत सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला. इस मार्च में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, विधायक रफीक खान समेत कई नेता कार्यक्रम में शामिल हुए. पैदल मार्च आज (गुरुवार) सुबह 8:15 बजे शहीद स्मारक से सेंट्रल पार्क स्थित गांधी वाटिका तक निकाला गया. जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने मौन होकर पैदल मार्च में शामिल हुए. #ashokgehlot #congress #dandimarch #rajasthan #topnews