राजस्थान के टोंक जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ ईसरदा बांध संघर्ष समिति के आह्वान पर किसानों ने नेशनल हाईवे 52 (NH-52) को जाम करने का प्रयास किया। पुनर्वास और अन्य मांगों को लेकर पक्का बांध क्षेत्र में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जुटे। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और प्रशासन ने किसानों को हाईवे पर आने से रोका। घंटों चली वार्ता के बाद, प्रशासन और किसानों के बीच 3 महीने के भीतर मांगों पर विचार करने की सहमति बनी है।