जयपुर पुलिस ने एक ऐसे अपराधी को गिरफ्तार किया है जिसके खुलासे ने जांच अधिकारियों के भी होश उड़ा दिए हैं। राहुल नाम का यह आरोपी, जिसे शुरुआत में एक गर्भवती महिला से छेड़छाड़ के आरोप में खोजा जा रहा था, असल में एक बड़ा अंतर्राज्यीय हथियार तस्कर निकला।