पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड का एक बेहद खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसकी पुलिस प्रशासन ने भी पुष्टि कर दी है. इस वायरल वीडियो में पूर्व विधायक लहूलुहान हालत में जमीन पर गिरे नजर आ रहे हैं और आरोपी उन पर लाठी-डंडों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं. मामले में 80 से अधिक लोगों पर केस दर्ज हुआ है, जिनमें से 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी की तलाश में 35 टीमें जुटी हुई हैं.