बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के कथित बयान पर राजस्थान में सियासी बवाल थम नहीं रहा है. अजमेर से लेकर जालौर तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर नारेबाजी की और बयान पर सवाल उठाए. जालौर में राठौड़ को काले झंडे दिखाने की कोशिश पर पुलिस ने सभापति और उपसभापति समेत आठ कांग्रेस नेताओं को डिटेन किया.