Rajasthan News: रणथंभौर नेशनल पार्क से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बाघिन टी-39, जिसे 'नूरी' के नाम से जाना जाता है, जंगल से निकलकर सीधे नेशनल हाईवे पर पहुंच गई। बाघिन के अचानक हाईवे पर आने से राहगीरों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। इस दौरान बाघिन नूरी ने बोदल पुलिया के पास एक गाय का शिकार भी किया, जिससे इलाके में दहशत और बढ़ गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और बाघिन की लगातार मॉनिटरिंग शुरू की। ताजा जानकारी के अनुसार, शाम ढलते ही वन विभाग की टीम ने राहत की सांस ली है क्योंकि बाघिन नूरी सुरक्षित तरीके से वापस रणथंभौर के जंगल में लौट चुकी है। #Ranthambore #TigressNoori #T39 #NationalHighway #TigerSighting #WildlifeNews #RajasthanWildlife #TigerHunt #ForestDepartment #RanthamboreNationalPark #TigerOnRoad