Tonk News: टोंक में बवाल के बाद कैसे हालात, सुरक्षा में भारी फोर्स तैनात | NDTV Rajasthan News

  • 3:02
  • प्रकाशित: मार्च 08, 2026

Rajasthan News: राजस्थान के टोंक जिला मुख्यालय पर सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. शुक्रवार की रात पुरानी टोंक थाना क्षेत्र के देशवाली मोहल्ले में दो अलग-अलग समुदायों के बीच हुई कहासुनी के बाद वाल्मीकि बस्ती पर जमकर पथराव किया गया. क्षेत्र की सड़कों और घरों में बिखरी ईंटें बीती रात के मंजर की गवाही दे रही हैं. गौरतलब है कि पिछले 4 दिनों के भीतर इसी थाना क्षेत्र में पथराव की यह दूसरी बड़ी घटना है, जिससे स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में भारी रोष व्याप्त है. #TonkNews #TonkStonePelting #RajasthanNews #CommunalTension #ValmikiBasti #BreakingNews #TonkPolice #RajasthanPolice #TonkClash #LawAndOrder #HeavyPoliceForce #RajasthanLatestNews

संबंधित वीडियो