उदयपुर के बागपुरा थाना क्षेत्र में 14 मार्च को हुए सनसनीखेज डबल मर्डर मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सड़क पर साइड देने जैसे मामूली विवाद में दो युवकों की बेरहमी से हत्या करने वाले 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही 3 नाबालिगों को भी डिटेन किया गया है।