राजस्थान की राजधानी जयपुर आज विरोध की आग में तप रही है। यूजीसी (UGC) बिल और वर्तमान आरक्षण नीति के खिलाफ करणी सेना और सवर्ण समाज के लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। शहीद स्मारक से लेकर रामबाग मैदान तक हज़ारों की संख्या में लोग जुटे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में साधु-संत और महिलाएँ भी शामिल हैं।