Terrorist Umar Hashim News: लश्कर का आतंकी 'खरगोश' निकला हवामहल का 'वोटर', खुल गया राज! Jaipur News

Terrorist Umar Hashim News: सुरक्षा एजेंसियों ने श्रीनगर में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कुछ दिनों पहले एक बेहद खतरनाक आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश किया था. जिसके तार राजस्थान की राजधानी जयपुर से मजबूती से जुड़े पाए गए थे.आतंकी उमर हासिम उर्फ 'खरगोश', जो मूल रूप से पाकिस्तानी आतंकी अबुहुरैरा और हाफिज सईद का करीबी बताया जा रहा है, जयपुर में अपनी पहचान छिपाकर एक साल तक सक्रिय रहा . चौंकाने वाली बात यह है इस दौरान उसने न केवल फर्जी सरकारी दस्तावेज बनवाए, बल्कि जयपुर के पते पर पासपोर्ट जारी करवाकर खाड़ी देश फरार होने में भी कामयाब रहा. 

संबंधित वीडियो