Bharatpur News: भरतपुर के चिकसाना थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी में शनिवार देर शाम बैडमिंटन खेल रही महिलाओं के सामने एक पुलिस अधिकारी ने नंबर लिखकर पर्ची फेंक दी. महिलाओं ने घर में बताया. इसके बाद परिजन पुलिस अधिकारी के घर शिकायत करने पहुंचे, तो पुलिस अधिकारी और उसके बच्चे ने गाली-गलौज करके भगा दिया. इसके बाद चिकसाना थाने में शिकायत की. महिलाओं का आरोप है कि पुलिस अधिकारी पिछले एक महीने से उनका पीछा कर रहा था, और उन्हें परेशान कर रहा था. #Bharatpur #RajasthanPolice #ChiksanaPolice #WomenSafety #PoliceMisconduct #StalkingCase #CrimeNews #BharatpurNews #BreakingNews #RajasthanCrime #JusticeForWomen #PoliceOfficerNews