राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा मानसून से पहले प्रदेश को जलभराव और अन्य समस्याओं से बचाने के लिए पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में सीएम ने मानसून पूर्व की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए।