राजस्थान में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। राज्य सरकार द्वारा कॉलेज शिक्षकों के 3540 पदों पर संविदा (Contractual) भर्ती निकालने के फैसले का प्रदेशभर के युवा और रिसर्च स्कॉलर्स कड़ा विरोध कर रहे हैं। विरोध कर रहे युवाओं का आरोप है कि सरकार "शिक्षावीर" स्कीम के जरिए उच्च शिक्षा में ठेका प्रथा को बढ़ावा दे रही है।