प्रतियोगी परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ एसओजी ने शिकंजा कस दिया है। जालौर से सेकंड ग्रेड शिक्षक मनोहर लाल और फलोदी से डमी अभ्यर्थी अशोक रानी को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों ने डमी कैंडिडेट के जरिए शिक्षक की नौकरी हासिल की थी। शारीरिक शिक्षक भर्ती (PTI) 2022 में भी मूल और डमी अभ्यर्थियों की गिरफ्तारी हुई है।