लोकसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण देने वाले कानून से जुड़े संशोधनों और परिसीमन के बिल गिरने के बाद देश की सियासत गरमा गई है। जहाँ बीजेपी इसे विपक्ष द्वारा महिलाओं के साथ किया गया 'विश्वासघात' बता रही है, वहीं कांग्रेस और विपक्षी दलों का आरोप है कि सरकार आरक्षण की आड़ में जबरन 'परिसीमन' थोपना चाहती थी।