राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की 'नसीहत' पर करारा जवाब दिया है। NDTV राजस्थान के साथ खास बातचीत में डॉ. मीणा ने कहा कि गहलोत साहब उन्हें डराने और उनके मनोबल को गिराने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि उनकी सरकार के दौरान भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसी कोई कार्रवाई नहीं हुई।