Kishangarh News: अजमेर जिले के किशनगढ़ के गांधीनगर थाना क्षेत्र में होटल संचालक के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। आरोप है कि होटल बंद करने के लिए कहने पर कुछ युवक नाराज हो गए और थोड़ी देर बाद वापस आकर संचालक संदीप पर हमला कर दिया। पूरी घटना होटल में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। गंभीर रूप से घायल संचालक को पहले किशनगढ़ अस्पताल और बाद में अजमेर रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।