Bharatpur Crime News: Instagram चैट पर शक, पत्नी पर चाकू से हमला कर पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

  • 3:40
  • प्रकाशित: सितम्बर 13, 2026

Bharatpur Crime News:भरतपुर जिले के बयाना थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई। Instagram चैट को लेकर हुए शक के बाद पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस के अनुसार दोनों दर्शन के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में पति ने जंगल में बाइक रोककर पत्नी पर हमला कर दिया। घटना के कुछ समय बाद आरोपी पति का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति को पत्नी की Instagram चैट पर शक था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

संबंधित वीडियो